Essay on corruption in hindi
भ्रष्टाचार से तात्पर्य Bhrashtachar in india
निज़ी फायदे के लिए किसी दूसरे के अधिकारों का दुरूपयोग करना। और दूसरों के हितों का दोहन जो किसी एक व्यक्ति विशेष द्वारा किया जाता है। भ्रष्टाचार कहलाता है। सरल शब्दों में अगर समझे तो खुद के फायदे के लिए दूसरों का नुकसान और आज-कल सरकारी अफसरों द्वारा ये कार्य बहुत अधिकता के किया जा रहा है। भ्रष्टाचार एक ऐसा कार्य है, जो किसी एक को उसकी बेईमानी पर फायदा देता है। लेकिन कईयों के अधिकार उस एक के द्वारा पूरे नहीं हो पाते।
भ्रष्टाचार की परिभाषा (Meaning of Corruption in Hindi)
भ्रष्ट और आचार ये दो शब्दों से मिलकर बना ये वाक्य भ्रष्टाचार मतलब हिन्दी में भ्रष्ट उसे कहा जाता है, ईमानदारी के साथ काम नहीं करता। और आचार से तात्पर्य है, व्यवहार से, आज के समय में कुछ सरकारी अफसर भ्रष्टाचारी है, साथ ही उनका लोगों के साथ व्यवहार भी अच्छा नहीं है। जब कोई आम आदमी अपनी समस्या इन अफसरों के सामने रखता है। तो ये कुछ भ्रष्टचारी अफसर अपने फायदे के लिए उनसे रिश्वत या अन्य तरह की वसूली करते है। वे अपना काम सही से नही करते साथ ही इन अफसरों का व्यवहार भी आम आदमी के खिलाफ होता है।
भ्रष्टाचार पर निबन्ध (paragraph on corruption)
सरकार द्वारा आम-आदमी के विकास के लिए समय-समय पर योज़नाए चलाई जाती है। लेकिन कुछ एक ऐसे सरकारी या गैर सरकारी लोग जो विकास के लिए प्राप्त रााशि या अन्य प्रकार की सहायता का गैर कानूनी तरीके से दुरूपयोंग करते है। और ये रूपय या सहायता से प्राप्त वस्तुओं को अपने निजी उपयोग में लेते है। ये अफसर इतने बेईमान होते है कि ये सारी विकास रााशि या वस्तुओं को हड़प कर जाते है, और सरकारी लेखों में ऐसा दर्शातें है कि इनका सही जगह पर उपयोग कर दिया गया है। जब किसी सरकारी अफसर को भ्रष्टाचार की आदत हो जाती है, तो ये अफसर देश के विकास कार्य में दिमक जो अन्दर ही अन्दर देश को खोख्ला कर देते है का कार्य करते है।
भ्रष्टाचार से कुछ अफसर एशों-आराम की ज़िंदगी से रहना चाहते है, और इन्हीं अफसरों को देखा-देखी बाकी अफसर भी भ्रष्टाचारी बनते जा रहे है। अगर भ्रष्टचार के सम्बन्ध में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो आने वाले कुछ समय में भ्रष्टचार देश को खोखला कर सकता है। हम रोज़ नए-नए घोटाले सुनते हैं कि इस अधिकारी ने ये घोटाला कर दिया, उसने ये घोटाला कर दिया, और ये अफसर आपसी मिलीभगत के चलते और आर्थिक रूप से मजबुत होने के कारण पकड़े जाने पर भी जल्दी छुट जाते है।
सरकारी अफसरों में बड़े पद पर कार्यरत कुछ नेताओं को जो कि बड़े-बड़े घोटाले किए और उनको कुछ समय झेल में रखा गया फिर छोड दिया गया। यही नेता फिर से घोटाला या हेर-फेर करके चुनाव जीत जाते है, और अपना पुराना धंधा घोटालों का फिर से शुरू कर देते है।
How to Stop Corruption in India
भ्रष्टाचार रोकने हेतु उपाय-
ऐसे सरकारी अफसरों या अधिकारियों को जो भ्रष्टाचार में लिपत पाये गए हो। उनकी मान्यता रद्द कर देनी चाहिए, साथ ही उनको कडी से कडी सज़ा दी जानी चाहिए। जिससे बाकी से अधिकारियों और अफसरों को उदारण के रूप में शिक्षा मिलेंगी और वे भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी आदि में डर महसुस करेंगे। सरकार को भ्रष्टचार रोकने के लिए एक ऐसी संस्था की स्थापना करनी चाहिए। जो केवल ऐसे अफसरों और अधिकारियों और बाकि की गतिविधियों जिसमें आम आदमी या कोई सरकारी अधिकारी भ्रष्टाचार कर रहा हो का पता लगाए।
भारत में अभी कुछ समय से भ्रष्टचार का आंकडा थोड़ा कर हुआ है, जो अच्छा संकेत है। इसी तरह सरकार को भ्रष्टाचार रोक के लिए योजनाए और कानून के प्रस्थाव मंजूर करने चाहिए।
➡ ये भ्रष्टाचार पर निबन्ध, Essay on Corruption in Hindi Language अगर आपको अच्छा लगे तो इसको शेयर जरूर करे साथ ही 99 हिन्दी की दूसरी पोस्टों को जरूर देखें। |